यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा 27 दिसंबर से प्रारंभ
चंदौली : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की दिसंबर 2024 की परीक्षाएं 27 दिसंबर से चहनियां स्थित मां खंडवारी पीजी कॉलेज में आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी परीक्षार्थियों सहित अन्य संस्थानों से आने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा के लिए अपील की.
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि परीक्षार्थी कृपया अपने वाहनों को नियंत्रित और सुरक्षित गति से चलाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है. यह विश्वविद्यालय और छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है. संस्थान परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखेगा ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


















