चोरों ने ज्वेलर्स के दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

80

चोरों ने ज्वेलर्स के दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार के पुलिस चौकी के समीप चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हांथ साफ कर दिया. वही एक लाख नकद रुपये भी चुरा ले गए. सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. वही भुक्तभोगी ने बलुआ थाने में तहरीर दे दिया है.

मोहरगंज बाजार के पुलिस चौकी के पास मंगल वर्मा उर्फ दीपू की ज्वेलर्स की दुकान है. प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गये. देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और दुकान में रखे तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा सोने की सिकड़ी, अंगूठी, झुमका, लाकेट व चांदी में पायल, मीना, अंगूठी, पैजनी आदि व एक लाख रुपये नगद चुरा ले गये. सुबह ग्रामीणों ने दरवाजा का ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक को फोन कर सूचना दिया. वही दुकानदार मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर बलुआ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया.

दुकानदार दीपू ने बताया कि करीब दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकद चोरी हुआ है. इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि भुक्तभोगी के अनुसार चोरी की जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.