ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर मची है रार, अविश्वास प्रस्ताव के लिए धरने पर बैठे बीडीसी

672

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर मची है रार, अविश्वास प्रस्ताव के लिए धरने पर बैठे बीडीसी

चंदौली : एक बार फिर चहनियां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर रार मच गई है. लागातार क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे है. इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा. और अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. और हाथ जोड़कर डीएम से न्याय की गुहार लगाई. हालांकि डीएम द्वारा आश्वासन देने के बाद बीडीसी मानें और अपना धरना समाप्त किया.

विदित हो कि चहनियां विकास खण्ड के 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 15 दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीएम को शपथ पत्र सौंपा था. वही धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि डीएम के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई. कहा कि आज तक सदन के अविश्वास प्रस्ताव नही जा सका. वही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने परेड कराने की मांग की है.