एसपी आदित्य लांग्हे की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित छः पुलिसकर्मी सस्पेंड
चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श सहित छः पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक बुधवार की रात्रि सादे वेश में यूपी और बिहार बॉर्डर पर मौजूद थाना कंदवा निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां कार्य मे अनियमितता पाया गया. वही कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी में तैनात नही मिले. पुलिसकर्मियों की हरकत देखकर नाराज हो गए. इस पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर, मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वही निलंबन की कार्रवाई से महकमें में हड़कम्प मच गया.


















