ग्राम प्रधान का प्रयास रंग लाया, कैबिनेट मंत्री ने दिया निर्देश

168

ग्राम प्रधान का प्रयास रंग लाया, कैबिनेट मंत्री ने दिया निर्देश

चंदौली : चहनियां सेवढी हुदहुदीपुर में ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह द्वारा दस दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से गांव में पूर्व विधायक के नाम पर मुख्य गेट सहित तीन मांगो के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है. कैबिनेट मंत्री ने अपने लेटर पैड पर लिखकर मुख्य विकास अधिकारी को जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. जिसे लेकर ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है.

सेवढी हुदहुदीपुर के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने गांव के गौरव रहे धानापुर और चिरई गांव से विधायक रहे, सेना में उत्कृष्ट योगदान देने सहित सेवा के लिए तमाम पुरस्कार से पुरस्कृत और आस-पास के जनपदों में ख्याति हासिल करने वाले स्व. रामजीत भारद्वाज के नाम पर मुख्य गेट, गांव में पांच हाईमास्ट लाइट और बाबू कल्याण सिंह उन्नति योजना से आच्छादित दस सोलर लाइट और राजकीय बालिका विद्यालय के नाम से जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए ताकि कोई कब्जा न कर पाये. इन मांगों को लेकर 13 फरवरी को कैबिनेट मंत्री से मिलकर पत्रक दिया था. कैबिनेट मंत्री ने इस बिषय को संज्ञान में लेकर अपने लेटर पैड पर मुख्य विकास अधिकारी को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है. जिसे लेकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.

ग्रामीणों जसवंत सिंह, डायरेक्टर दीपक सिंह, नरसिंह सिंह,बाबूराम सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, उमा कुशवाहा, खरपतु राजभर, जयप्रकाश सिंह, डॉ. ए के सिंह, अंगद सिंह, प्रताप नारायण मिश्र, गोबिंद मिश्रा आदि ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया.