बारात लेकर जा रही पिकअप सड़क किनारे पलटी, दर्जनों लोग घायल

631

बारात लेकर जा रही पिकअप सड़क किनारे पलटी, दर्जनों लोग घायल

चंदौली : चकिया कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के समीप बारात लेकर जा रही डाला बॉडी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. वाहन पलटने से मैजिक में बैठे दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. वही सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई. और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदत से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया. वही चार घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत गांव से शुक्रवार को लड़की पक्ष की ओर से दर्जनों लोग डाला बॉडी मैजिक वाहन से चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में विवाह समारोह में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे. चकिया कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर डाला बॉडी मैजिक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. जिससे वाहन में बैठे दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. घायलों की चीख पुकार को सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए. वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. और ग्रामीणों की मदत से घायलों को बाहर निकाला. वही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदत से घायलों के ईलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने चार घायलों की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. वही चिकित्सकों द्वारा अन्य घायलों का ईलाज किया जा रहा है.

इस बाबत चकिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि वाहन चालक शंकर वियार की लड़की की शादी थी. अपने घर वालों को लेकर शादी में शामिल होने के लिए बाबा जोगेश्वर नाथ मंदिर जा रहे थे. फिरोजपुर गांव के समीप सड़क पर मिट्टी गीली होने के कारण अनियंत्रित होकर मैजिक फिसल गई. जिससे वाहन में सवार लोग सरक कर गिर गए. वाहन में कुल 26 लोग सवार थे. जिनको प्राथमिक उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया. वही चिकित्सकों द्वारा चार घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है. मौके पर स्थिति सामान्य है.