न गुंडई न गदर चंदौली में चला ऑपरेशन जिला बदर, 11 पेशवर अपराधियों को पुलिस ने किया जिले से बाहर

266

न गुंडई न गदर चंदौली में चला ऑपरेशन जिला बदर, 11 पेशवर अपराधियों को पुलिस ने किया जिले से बाहर

चंदौली : जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिलाबदर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है. चोरी, लूट, मारपीट, फिरौती, अपहरण, शराब तस्करी, महिला अपराध, पाक्सो, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत संगीन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे 11 पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चंदौली पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए सभी को छह माह के लिए जिले से निष्कासित किया गया है. अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस ने तैयार रखा है. सभी जिला बदर अभियुक्तों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है.

दरसअल, डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था स्थापित रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमे चंदौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों और अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है.

अपराधियों का विवरण

थाना धानापुर

मनीष उर्फ गुरुदयाल यादव पुत्र बुल्लू यादव निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली

आकाश बिन्द पुत्र हरिवंश बिंद निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली.

चुनमुन उर्फ छोटू पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली

मुन्ना बिन्द पुत्र स्व० रामकरन बिंद निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली

थाना अलीनगर

संतोष बिन्द पुत्र नरेश बिंद निवासी ग्राम खानजहांचक, पचफेड़वा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली.

विकास सोनकर पुत्र टिंचु सोनकर निवासी ग्राम खानजहांचक, पचपेड़वा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली.

संतोष कुमार यादव पुत्र स्व० शिवनाथ यादव निवासी ग्राम गंजख्वाजा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली.

धर्मेंद्र भारती पुत्र ओमप्रकाश भारती निवासी ग्राम रेवंसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली

थाना धीना

अजय नारायण सिंह उर्फ चप्पू पुत्र प्रेमनारायण सिंह निवासी ग्राम माधोपुर, थाना धीना, जनपद चंदौली.

थाना कन्दवा

लक्ष्मण बिन्द पुत्र नंद किशोर बिंद निवासी ग्राम कोदई, थाना कन्दवां, जनपद चंदौली.

थाना बलुआ

रोहित निषाद पुत्र मख्खन निषाद निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली.