सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के दरियापुर ग्राम सभा में मिनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शाकिब अली के घर तक जाने वाली लगभग 150 मीटर सड़क ब्लॉक प्रमुख कोटे द्वारा मानक के विपरीत बनाये जाने पर नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए कार्य को रोक दिया. वही ग्रामीण अड़े रहे कि जबतक विभागीय अधिकारी सड़क कार्य मे हो रहे अनियमितता को देख नही लेते तब तक कार्य करने नही दिया जाएगा. सड़क निर्माण कार्य ठीक से न बनाये जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
क्षेत्र पंचायत सदस्य सफीउल्ला ने बताया कि सड़क का घटिया निर्माण कार्य को लेकर कई दिनों स विरोध चल रहा है. जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन मौके पर अभी तक कोई अधिकारी नही पहुंचा और कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नही होने से नाराज ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर काम को रोकना पड़ा. वही ग्रामीण साकिब का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में मानक की घोर अनदेखी की जा रही है. दोयम दर्जे के सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा तथा सामग्रियों को ठीक से मिलाया नही जा रहा है. मिट्टी डालकर ठीक से कुटाई नही की जा रही है. सड़क की बांही ठीक से नही बनाई जा रही. बनने से पहले ही दीवाल टेढ़ा हो गया है.
यह वाकई एक गंभीर समस्या है. सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी से न केवल सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि ग्रामीणों के लिए यह खतरे की स्थिति भी पैदा कर सकता है. अगर निर्माण सामग्री घटिया है और काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा, तो भविष्य में उस सड़क का कोई फायदा नहीं होगा. इसके अलावा, प्रशासन का ध्यान न देना भी इस स्थिति को और गंभीर बनाता है. ग्रामीणों ने विरोध किया और काम रोकने का निर्णय लिया, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान में लाकर सही काम कराया जा सके. अब यह देखना होगा कि अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या स्थिति सुधरती है.


















