एसपी ने तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के कार्यों में किया बदलाव
चंदौली : कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा महकमे में एक बार फिर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना अलीनगर, थाना कंदवा और थाना नौगढ़ के प्रभारी को बदल दिया गया है. वही अलीनगर थाना प्रभारी रहे शेषधर पाण्डेय को पुलिस कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है.

पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक विनोद कुमार मिश्रा (पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक) को प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर बनाया गया है. वही प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर रहे शेषधर पाण्डेय को पुलिस कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है. हरिनारायन पटेल (प्रभारी एस०ओ०जी/सर्विलांस) को प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा बनाया गया है. वही कृपेन्द्र प्रताप सिंह (कार्यवाहक थाना प्रभारी नौगढ़) को थानाध्यक्ष थाना नौगढ़ बनाया गया है. बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने इन सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया है.
सात आरक्षियों को पुलिस लाइन से भेजा गया थाना



















