एसडीएम न्यायिक अविनाश कुमार को मिला नगर पालिका ईओ का प्रभार

364

एसडीएम न्यायिक अविनाश कुमार को मिला नगर पालिका ईओ का प्रभार

चंदौली : मुगलसराय नगर पालिका ईओ रोहित सिंह के ट्रांसफर के बाद से ईओ का पद रिक्त चल रहा था. शासन से निर्देश मिलने के बाद डीएम द्वारा पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम रह चुके अविनाश कुमार को अतिरिक्त चार्ज देते हुए मुगलसराय नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है. इस दौरान चार्ज लेते ही एसडीएम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलवाया. कहा कि विशेष सफाई अभियान में किसी की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. एसडीएम के इस फरमान के बाद शहर के हर गलियों में सफाई कर्मचारी दिखने लगे. एसडीएम न्यायिक ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास को लेकर सभासदों के साथ बैठक कर योजनाएं बनाई जाएंगी. साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्था को बनाया जाएगा बेहतर

अतिरिक्त चार्ज मिलते ही एसडीएम अविनाश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. शहर के गलियों में बिखरे कचरे को उठाया गया. वही जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को साफ कराया गया. इसके अलावा अलीनगर वार्ड से लेकर मुगलसराय के मोहल्ले तक सड़क के दोनों तरफ नाला के आस-पास जमी घास को सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ कराया गया. इसके अलावा एसडीएम न्यायिक ने कहा कि बारिश के कारण होने वाले जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा. साथ ही बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा.

बता दें कि डीएम चंदौली निखिल टी. फुंडे के स्वीकृति आदेश के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का पद रिक्त होने के कारण शासकीय कार्यहित में प्रशासनिक आधार पर प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से अनुमोदन की प्रत्याशा में अग्रिम आदेश तक एसडीएम न्यायिक अविनाश कुमार को अपने कार्य के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पद के कार्यों के संपादन हेतु अधिकृत किया गया है.