धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा, बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

78

धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा, बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

चंदौली : जिले भर में विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना की धूम है. इसी क्रम में सोमवार को चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित राहुल नालेज सिटी में सरस्वती पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया. कालेज के प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू द्वारा सरस्वती पूजन किया गया. कालेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा मां सरस्वती का वंदन कर एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर समारोह को धूमधाम से मनाया गया.

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रबन्धक आनंद तिवारी ने कहा कि बसंत पंचमी हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है. बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है, क्योंकि इस समय प्रकृति अपने पूरी गरिमा में होती है. बसंत पंचमी का त्योहार केवल प्रकृति का उत्सव नहीं है, बल्कि यह ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी दिन है. बसंत पंचमी का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी है. कहा कि जिस तरह बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है, उसी तरह हमें भी अपने जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

इस अवसर पर पंडित राम आधार जे. तिवारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह, लल्ला नाथ तिवारी महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश चंद दुबे, स्वर्गीय रामराजित तिवारी, आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद चौधरी, नीतीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, नदीश तिवारी, अवधेश तिवारी, कृष्णकांत यादव, अमित कुमार शर्मा, प्रणव कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार तिवारी, मनीष कुमार, पूजा पांडे, विवेक कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे.