ग्राम प्रधान के विकास कार्यों का आरजेडी ने किया निरीक्षण, अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट

266

ग्राम प्रधान के विकास कार्यों का आरजेडी ने किया निरीक्षण, अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट

चंदौली : चहनियां विकास खण्ड के सेवढी गिरिजा मिश्र के मड़ई गांव में ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह द्वारा केंद्रीय वित्त से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर आरजेडी बीरेंद्र कुमार ने किया. कार्यों का गहनता से निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारी को सौंप दिया.

ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सेवढी गिरिजा मिश्र के मड़ई में रास्ते की समस्या बनी हुई थी. ग्रामीणों को आने-जाने में सबसे ज्यादा समस्या बरसात के मौषम में होती थी. जिसके दृष्टिगत चहनियां ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल से उक्त रास्ते बनवाने के लिए आग्रह किया. जिसपर तत्काल प्रमुख ने केंद्रीय वित्त से (नव लाख अस्सी हजार रुपये) का बजट आवंटित किया. जिसपर ग्राम प्रधान द्वारा विनय यादव व जीवनाथ यादव के घर से 200 मीटर का कार्य कराया गया. वही गांव में हुए कार्यों का निरीक्षण बीरेंद्र कुमार ने जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया. ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस दौरान दीपक सिंह गुड्डू, पवन त्रिपाठी, शिवपूजन मिश्रा, गणेश मिश्र, आनंद प्रकाश मिश्र, गुड्डू मिश्र, जीवनाथ यादव, रामसेवक यादव, सुधीर यादव, नीलकंठ मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे.