लगातार हो रही चोरी से लोगों में आक्रोश, मन्दिर और दुकान से हजारों की चोरी

40

लगातार हो रही चोरी से लोगों में आक्रोश, मन्दिर और दुकान से हजारों की चोरी

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत छपरा तुर्कहा गांव में गुरुवार की देर रात में चोरों ने मन्दिर और दुकान को निशाना बनाया. मन्दिर से चोरों ने घण्टा चुराया तो किराना की दुकान से सामान सहित 6 हजार नकद ले गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. वही क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है.

जानकारी के अनुसार छपरा तुर्कहा गांव में हनुमान जी के मन्दिर के गेट का ताला तोड़कर चोर दस किलोग्राम का घण्टा व दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गये. मन्दिर से दो सौ मीटर की दूरी पर आलमगीर आलम के गुमतीनुमा दुकान से सरसो तेल, चीनी, गुड़, गेंहू, चना, आलू, सरसो आदि सामान और 6 हजार नकद चुरा ले गये. सुबह जब लोग मन्दिर गये तो घण्टा गायब व दान पेटी टूटा देखा. दुकानदार सुबह दुकान खोलने गया तो सामान गायब था और दुकान का सामान बाहर बिखरा हुआ था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. वही लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है.