एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खंडवारी पीजी कालेज की टीम ने मारी बाजी

103

एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खंडवारी पीजी कालेज की टीम ने मारी बाजी

चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज खेल मैदान में एक दिवसीय सदभावना क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में खण्डवारी देवी इंटर कालेज और मां खण्डवारी पीजी कालेज की टीम ने प्रतिभाग किया. जिसमें मां खण्डवारी पीजी कालेज की टीम विजेता रही. वही विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया.

बता दें कि खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज और मॉं खण्डवारी पी.जी. कॉलेज के बीच एक दिवसीय सद्भावना मैच का आयोजन हुआ. संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी ने टॉस कराया. जिसमें टॉस जीतकर खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन के 73 रन और छत्रसाल के 36 रनों के बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 138 रन बनाया. जवाब में मॉं खण्डवारी पी.जी. कॉलेज की टीम जिसमें राहुल ने 67 रन और सलाउद्दीन के 44 रनों के बदौलत 9 ओवर मे मैच जीत लिया गया. वही राहुल यादव को मैन आफ़ दी मैच दिया गया.

प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी और निदेशक अवनीश सिंह ने विजेता टीम को ट्राफ़ी दिया गया. इस बाबत उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है. खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं. हमें नियमित रूप से खेलने का समय निकालना चाहिए ताकि हम अपने जीवन को स्वस्थ, सुखी और सफल बना सकें.

निदेशक अवनीश सिंह ने कहा कि खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है. जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है. इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं. हमें अन्य खिलाड़ियों के साथ सही ढंग से खेलने की आवश्यकता होती है और हमें अपनी संख्या का सम्मान करना सिखाता है. खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है.

इस दौरान डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, बाबू लाल यादव, उपेन्द्र दूबे, अभिषेक सिंह, राहुल यादव, अंकित दूबे, प्रहर्ष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे. अम्पायरिंग का कार्य संस्था के निदेशक अवनीश सिंह व हसनैन ने किया.