चन्दौली में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

24

चन्दौली में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

चन्दौली : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में शनिवार को जनपदभर में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।

उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930, 1098, 108, 102 और 101 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत थाना धीना की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए, जबकि थाना शहाबगंज पुलिस ने महिला अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सहायता सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

वहीं महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। थाना चन्दौली क्षेत्र के मुख्य बाजार में भी पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इसके अलावा थाना कन्दवा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जबकि थाना अलीनगर क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस-5.0 के तहत बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस विभाग ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।