डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में सजा ज्ञान का महाकुंभ, गुरुकुल सीज़न-7 ने रचा इतिहास, बना राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा का केंद्र

122

डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में सजा ज्ञान का महाकुंभ, गुरुकुल सीज़न-7 ने रचा इतिहास, बना राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा का केंद्र

चंदौली : जनपद के बिशुनपुरा कांटा स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल (Daddy’s International School एवं LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरुकुल सीज़न-7 ने इस वर्ष भव्यता और राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता के साथ नया इतिहास रच दिया। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर से 2200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि उद्घाटन समारोह में करीब 5000 लोगों की उपस्थिति रही।

शुभारंभ में गूंजी शिक्षा की नई सोच

कार्यक्रम का शुभारंभ संकटमोचन मंदिर के महंत व बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि चंदौली जैसे जनपद में इस स्तर का आयोजन शिक्षा के भविष्य की दिशा तय करता है और यह किसी राष्ट्रीय सेमिनार से कम नहीं।

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के सत्रों ने प्रतिभागियों को किया मंत्रमुग्ध

तीनों दिन चले इस आयोजन में ट्रेडिंग, निवेश और वित्तीय शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्रों ने प्रतिभागियों को समृद्ध किया। पहले दिन डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने “3 Hours Challenge” के माध्यम से ऑप्शन चेन, मार्केट साइकोलॉजी और ट्रेडिंग अनुशासन की गहन जानकारी दी, जबकि तनिषा ने तकनीकी विश्लेषण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

दूसरे दिन AI आधारित LTP Calculator की एडवांस लर्निंग, म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों के सत्र और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की तकनीकी जानकारी दी गई। तीसरे दिन डॉ. तिवारी की विशेष रिसर्च “9:20 Lines” मुख्य आकर्षण रही, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया।

‘Trader of the Year’ में अर्पित यादव ने मारी बाजी

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय के कक्षा 9 के छात्रों ने भी मंच से उन्नत ट्रेडिंग रणनीतियों पर प्रस्तुति देकर विशेषज्ञों को प्रभावित किया। “Trader of the Year” प्रतियोगिता में 350 प्रतिभागियों में से 10 फाइनलिस्ट पहुंचे, जिसमें जौनपुर के अर्पित यादव विजेता बने। वहीं तीन मेधावी छात्रों की तीन वर्ष की फीस वापस करने की घोषणा भी की गई।

होटल-व्यवसाय भी रहे फुल

तीन दिनों तक चले इस आयोजन का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखा। चंदौली से मुगलसराय तक होटल फुल रहे और बिशुनपुरा बाजार में अभूतपूर्व रौनक देखने को मिली।

गुरुकुल बना वित्तीय सशक्तिकरण का राष्ट्रीय अभियान

समापन अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि गुरुकुल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वित्तीय सशक्तिकरण का राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं और छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।