मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित, छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर खुद जिम्मेदार होंगे विद्यार्थी

72

मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित, छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर खुद जिम्मेदार होंगे विद्यार्थी

चंदौली : चहनियां स्थित विज्ञान संकाय के प्रतिष्ठित मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज में सत्र 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 अप्रैल से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

स्नातक और परास्नातक दोनों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा कार्यक्रम के तहत बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी (सेमेस्टर 1, 3, 5) की प्रैक्टिकल परीक्षा 3 और 4 अप्रैल को होगी। वहीं एम.एससी. गणित (सेमेस्टर 1, 3) की परीक्षा 7 और 8 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में बी.एससी. बॉटनी (सेमेस्टर 1, 3, 5) की प्रैक्टिकल 7 और 8 अप्रैल, तथा एम.एससी. बॉटनी (सेमेस्टर 1, 3) की परीक्षा 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बी.एससी. जूलॉजी (सेमेस्टर 1, 3, 5) की परीक्षा 9 और 10 अप्रैल, जबकि एम.एससी. जूलॉजी (सेमेस्टर 1, 3) की प्रैक्टिकल 10 और 11 अप्रैल को होगी।

वहीं बी.एससी. कंप्यूटर साइंस (सेमेस्टर 1, 3, 5) के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 11 और 12 अप्रैल को संपन्न कराई जाएगी।

लापरवाही पर छात्रों को भुगतना होगा खामियाजा

मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह “कैलाशी” ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दोनों दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेदार होंगे।

कॉलेज प्रशासन की अपील

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने आवश्यक दस्तावेज एवं तैयारी पूर्ण कर लें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।