प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चंदौली में तेज-तर्रार अफसर की एंट्री, SP आदित्य लांग्हे का हुआ तबादला

741

प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चंदौली में तेज-तर्रार अफसर की एंट्री, SP आदित्य लांग्हे का हुआ तबादला

चंदौली : प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में गोमती जोन में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

अपराध नियंत्रण में सख्त छवि के लिए जाने जाते हैं नए एसपी

आकाश पटेल अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान में पुलिस उपायुक्त (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। इसके अलावा, वे राज्यपाल के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आदित्य लांग्हे के कार्यकाल में मजबूत हुई कानून-व्यवस्था

वहीं, चंदौली के वर्तमान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का तबादला फिरोजाबाद जिले में बतौर एसपी किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।

उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई बड़े मामलों का सफल खुलासा किया और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की, जिसकी आमजन और अधिकारियों द्वारा सराहना भी की गई।

नए एसपी से जनपद में और सुधार की उम्मीद

नए एसपी आकाश पटेल की तैनाती से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को अहम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा।

ट्रांसफर लिस्ट देखिए..

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━