पानी भरे नहर में गिरने से मजदूर की मौत, घर मे मचा कोहराम
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव के पास बीती रात नहर में गिरने से मजदूर गुलाब राम (उम्र 48 वर्ष) की मौत हो गई. देर रात लोगों ने नहर से निकालकर घर ले गए. सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार अमिलाई गांव के रहने वाले 48 वर्षीय गुलाब राम मजदूरी करते थे. रविवार शाम बिना बताए घर से लूना से निकल पड़े. रात में करीब एक बजे नहर में गिरे गुलाब को देख राहगीर ने ग्रामीणों को सूचना दिया. सूचना पर पहुंचे ग्रामीण नहर से बाहर निकालकर उनके घर पहुंचाया. जहां परिजनों ने उसे आग तपाकर घर में सुला दिया. वही अचानक तबियत बिगड़ गई जिससे सोमवार की सुबह मजदूर की मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा व कैलावर चौकी इंचार्ज अनिल यादव पहुंच गए. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के बड़े पुत्र ने थाना बलुआ में तहरीर दिया कि मेरे पिता खेत में पानी लगाने गए थे. जहां नहर में गिरने से उनकी मौत हो गई. इस बाबत थाना बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. नहर में गिरने से मौत हुई है. वही इस घटना को लेकर पत्नी तेतरा देवी, पुत्र मनीष, शाह भारती, पुत्री पायल, प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल रहा.


















