चंदौली पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई, 35.65 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 50 हज़ार रुपये

71

चंदौली पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई, 35.65 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 50 हज़ार रुपये

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिले गुप्त इनपुट के आधार पर क्षेत्राधिकारी PDDU नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम और RPF ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। करीब 13:05 बजे लोको कॉलोनी स्थित ग्राउंड के पास से चार शराब तस्करों (दो पुरुष एवं दो महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 35.65 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 आंकी गई है। बरामद शराब में 30 ऑफिसर च्वॉइस टेट्रा पैक (180 ML प्रत्येक), 03 रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब (750 ML प्रत्येक), 140 ब्लू टेट्रा पैक देशी शराब (200 ML प्रत्येक) शामिल है।

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष राज पुत्र महेन्द्र पासवान, निवासी सिघौल पोस्ट लौद थाना सिरदला, जिला नवादा (बिहार), उम्र 20 वर्ष, हर्ष कुमार पुत्र टुनटुन कुमार, निवासी वार्ड नं. 18 बेलथान थाना बख्तियारपुर, जिला पटना (बिहार), उम्र 18 वर्ष, मंजू देवी पत्नी डोमन चौधरी, निवासी कोचा टोला केशवपुर थाना बारुण, जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 35 वर्ष, रिंकू देवी पत्नी संतोष चौधरी, निवासी मोहनगंज बारुण थाना बारुण, जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे चंदौली और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों से सस्ती दरों पर अवैध शराब खरीदते हैं और फिर उसे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इस अवैध कारोबार से वे भारी मुनाफा कमाते हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

पंजीकृत अभियोग

थाना अलीनगर पर अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 404/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस एवं RPF टीम

पुलिस टीम में निरीक्षक अनील कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, हेड कांस्टेबल तेज बहादुर राम और RPF टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र नाथ राय, आरक्षी छोटेलाल यादव, प्रिन्स कुमार, महिला हेड कांस्टेबल रशिदा बानो शामिल रहे।