महाकुंभ के दृष्टिगत अस्थाई बस अड्डे का डीएम ने किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

65

महाकुंभ के दृष्टिगत अस्थाई बस अड्डे का डीएम ने किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चंदौली : डीएम निखिल टी. फ़ुंडे ने झांसी गांव स्थित प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने हेतु अस्थाई बस अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

13 जनवरी से 26 फरवरी तक अस्थाई बस अड्डा रहेगा क्रियाशील 

इस बाबत डीएम ने बताया कि जनपद से जाने वाले आम जनमानस की सुविधा एवं सुगमता के दृष्टिगत जनपद में अस्थाई बस अड्डा 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक क्रियाशील रहेगा. निरीक्षण के दौरान तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश गौतम, (ए०ई०) पीडब्ल्यूडी आलोक कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी ललित कुमार मालवीय व परिवहन विभाग के स्टाफ के साथ महाकुंभ में जाने वाले तीर्थ यात्री उपस्थित रहे.