मझवार स्टेशन पर दून एक्सप्रेस के ठहराव का हुआ शुभारंभ, सांसदों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चंदौली : यात्रियों की सुविधा के लिए दून एक्सप्रेस (13009/13010) हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस को चंदौली मझवार स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया गया. जिसमें सांसद साधना सिंह, सांसद दर्शना सिंह व सांसद वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति रही. वही सांसदों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए रेलवे का धन्यवाद किया.

बता दें कि यात्रियों की सुविधा हेतु दून एक्सप्रेस का चंदौली मझवार स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है. आज से 13009 हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस सुबह 07:51 बजे चंदौली मझवार स्टेशन पहुंचकर 07:53 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार 13010 योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस शाम 17:38 बजे चंदौली मझवार स्टेशन पहुंचकर 17:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
दून एक्सप्रेस के ठहराव के साथ चंदौली मझवार स्टेशन पर एक और ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गई है. जिससे आस-पास के आमजन को हावड़ा तथा ऋषिकेश की ओर आवागमन में काफी सुविधा होगी.


















