हरिओम हॉस्पिटल की नेक पहल, गरीबों में बांटे मिठाई व उपहार

40

हरिओम हॉस्पिटल की नेक पहल, गरीबों में बांटे मिठाई व उपहार

चंदौली : दीपावली की सुबह मुख्यालय स्थित हरिओम हास्पिटल संचालक डा. विवेक सिंह ने ग्रामीण महिलाओं में मिठाई और पटाखे बांटे. डा. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सेवा समिति के संस्थापक के सहयोग से वितरण किया गया. दीपावली के पर्व पर गरीबों के जीवन में खुशियां लाने की अस्पताल संचालक की पहल को लोगों ने सराहा. वही अस्पताल संचालक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

बता दें कि हरिओम हॉस्पिटल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहाबगंज में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं में दिवाली के अवसर पर मिठाई, दीपक, मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश जी की फोटो, पूजन सामग्री व बच्चों के लिए फुलझरी आदि का वितरण किया गया. मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर हर किसी का दिल भर आया. यह क्षण न केवल बच्चों व महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बना, जो मानवता और सहानुभूति का प्रतीक है. इस दौरान अस्पताल संचालक के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे.