जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर, शारदा हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू
चंदौली : जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है. चंदौली में संचालित शारदा हॉस्पिटल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ गया है. इसके तहत आयुष्मान कार्ड धारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते है. यह हॉस्पिटल जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के ठीक सामने है. जो अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है.

बता दें कि पूर्व में एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में अपनी सेवा दे चुके चिकित्सक डा. विनीत पाण्डेय और डा. शगुन तिवारी शारदा हॉस्पिटल का संचालन करते हैं. इस बाबत डा. विनीत पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ गया है. इसके साथ ही आयुष्मान कार्डधारकों का निःशुल्क इलाज और आपरेशन शुरू हो गया है. अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री व प्रसूति रोग, हड्डी से जुड़े रोग, मूत्र रोग, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे इलाज और आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किए जाएंगे. कार्डधारक मोबाइल नम्बर 7307901617 पर संपर्क कर जानकारी लेने के साथ अपना आयुष्मान कार्ड चेक करा सकते हैं.


















