छात्राओं ने स्कूल का बढ़ाया मान, गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
चंदौली : जिले के कटशीला स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने वाराणसी के बीएलडब्लू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया. छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक, तीन सिल्वर व एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वही पदक हासिल कर छत्राओं ने स्कूल का मान बढ़ाया. इस दौरान स्कूल के अध्यापकों ने उनका शाबासी देते हुए उनके हौसलें को बुलंद किया.

सीबीएसई बोर्ड के 19 स्कूलों ने किया प्रतिभाग
विदित हो की वाराणसी के बीएलडब्लू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय (19 जुलाई से 21 जुलाई) जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें सीबीएसई बोर्ड के 19 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया. वही चंदौली जिले के कटशीला स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था. जहां आकृति यादव ने ऊंची कूद में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब रही. वैष्णवी पाण्डेय ने बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को सिल्वर पदक दिलाया. वही आस्था सिंह ने गोला फेंक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार के रूप में कांस्य पदक हासिल कराया. जबकि 3 किलोमीटर की वॉक दौड़ में अदिति तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को कांस्य पदक दिलाने में कामयाब रही.

अध्यापकों ने छत्राओं का हौसला किया बुलन्द
इस कामयाबी को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल जीबी जॉन ने छात्राओं का हौसला बुलंद करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की सलाह दी. इस दौरान विद्यालय के गेम टीचर प्रकाश पाल व प्रियंका तिवारी सहित विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने छात्राओं की इस कामयाबी पर उन्हें शाबाशी देते हुए उनके हौसले को बुलंद किया. कहा कि ऐसे ही खेल को आगे बढ़ाते रहे तो निश्चय ही एक दिन स्कूल बुलंदी की ओर अग्रसर होगा.
जिस प्रकार से जोनल प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, सिल्वर और कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया. अब देखने वाली बात होगी कि स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा किस प्रकार का प्रदर्शन किया जाता है.


















