पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित लल्लन आर तिवारी बीएड कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का उद्घाटन किया गया. जिसमें राहुल नॉलेज सीटी के प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू एवं लल्लन आर तिवारी बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश चंद्र दुबे ने झंडोत्तोलन व झंडा गीत के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से शिविर के नियम व प्रशिक्षण को आत्मसात करने पर बल दिया. कहा ऐसा करके लोग अपने जीवन मे अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है.

प्रबन्धक आनंद तिवारी उर्फ सोनू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर छात्र-छात्राओं में एक नई ऊर्जा एवं चेतना का संचार करती है. स्काउट गाइड हमेसा आपदा के समय में लोगों के बचाव व उपचार करने में अहम भूमिका निभाते है. ऐसे में शिविर में बताए गए सभी नियमों और कार्यो का स्काउट गाइड निष्ठा पूर्वक ग्रहण करने का प्रयास करें. वही कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी जिला ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट महेंद्र एवं तहसील काउंसलर गाइड अनु विश्वकर्मा को दी गई है.
इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, विवेक मिश्र आईटीआई प्रिंसिपल, विनोद कुमार चौधरी, रामाशीष राय, वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, डॉ ज्योति त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















