चेकिंग के दौरान बबुरी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 16 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

39

चेकिंग के दौरान बबुरी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 16 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली में थाना बबुरी पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 16 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप (जो जम्मू से झारखंड ले जाई जा रही थी) को पकड़ा गया है. साथ ही दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन किए जाने के संबंध में मद्य निषेध यूनिट विभाग पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर बबुरी चकिया मार्ग चंद्रप्रभा नदी पुलिया पर मुगलसराय के तरफ आने वाले वाहनों का सघन चेकिंग कराया जाने लगा. इसी दौरान वाहन संख्या UP 14K1146 मिनी ट्रक तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया. जिसपर पुलिस ने दूर से ही वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक तेज गति से भागना चाहा, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पुल से कुछ दूरी पर चकिया की तरफ रोक लिया गया एवं चालक व उसके बगल में बैठे व्यक्ति की पहचान दिलीप केसने पुत्र मुकंद केसने निवासी खेड़ा पट्टी हनुमान मंदिर तीन पुलिया थाना सिटी कोतवाली जिला खंडवा मध्य प्रदेश उम्र 35 वर्ष और गुलजार खान पुत्र बरकत अली निवासी 678 कटेहरा दरियाबाद थाना अतरसुया जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई.

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से वाहन में लदे सामान के संबंध में पूछने पर बताया गया कि वाहन में ऑयल फिल्टर जम्मू कश्मीर से लदा है, जो झारखंड जाएगा. दोनों व्यक्तियों को वाहन के ऊपर भूरे रंग की प्लास्टिक की त्रिपाल को हटाने तथा वाहन में लगे हुए सामान को चेक करने हेतु कहा गया तथा दोनों को साथ लेकर प्लास्टिक के त्रिपाल को हटवाया गया. जिसके अंदर एक रेफ्रिजरेटर की तरह का केबिन तैयार दिखाई पड़ा. केबिन का दरवाजा खुलवा कर देखा गया तो अंदर कार्टून में लदा सामान पाया गया. जिनमें एक पेटी अंदर से निकलवा कर और उसे खोलकर देखा गया तो कार्टून में शराब की बोतल में पाई गई तथा पूरी केबिन शराब की पेटियों से भरी हुई थी. मिनी ट्रक के केबिन को खोलकर लदा सामान को केबिन से बाहर निकाल कर गिनती की गई तो कुल 2664.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बरामद अवैध अंग्रेजी की शराब के साथ दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से भागने का कारण पूछने पर पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि हमारे ट्रक में अवैध शराब है. जो हम लोग जम्मू से खरीद कर झारखंड ले जा रहे थे. पुलिस को धोखा देने हेतु गाड़ी के अंदर पुलिस और चेकिंग से बचने के लिए रेफ्रिजरेटर मॉडल केबिन बना दिए थे तथा फर्जी बिल्टी बनवा लिए थे. वही पुलिस द्वारा जब बिल्टी मांगा गया तो अभियुक्तों ने बिल्टी दिखाते हुए बताया कि यह बिल्टी भी फर्जी है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मधुसूदन राय, गुलाम हुसैन, हेड कांस्टेबल योगेश दुबे, अशोक यादव, शिव प्रकाश मौर्य व कांस्टेबल प्रेमचंद दुबे शामिल रहे.