धूमधाम से मनाई गई लोकनाथ सिंह की पुण्य तिथि
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सरस्वती के अमर साधक एवं भूत पूर्व विधायक स्व० लोकनाथ सिंह की 48वीं पुण्य तिथि समारोह धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने मां सरस्वती, बाबा कीनाराम, लाल बहादुर शास्त्री व स्व० लोक नाथ सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम कीनाराम भजन, स्वागत गीत, सरस्वती गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक मंचन, हास्य, गीत संगीत आदि की प्रस्तुति किया. प्रबंधक धनंजय सिंह व डॉ. हरिश्चंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए संकल्प का दिन है. क्योंकि इन्होंने देश की आजादी ही नही समाज मे स्थान बनाया है वो संकल्प लेकर किया है. ये महापुरुष स्वर्गीय नही अमर है जो हमेशा याद रहेंगे. हमे उनके बनाये मार्ग, कर्म व सपना को पूरा करना है. आज कितने संसाधन हो गये है. किंतु उस जमाने में संघर्ष किया. आज जमाना डिजिटल हो गया है. सब ऑनलाइन हो गया है. हर बच्चियों बच्चो को आगे बढ़ना है. बेटा बेटी में कोई अंतर नही है. समाज मे सबका समावेश जरूरी है. विशिष्ठ अतिथि काशी विद्यापीठ कुल सचिव सुनीता पाण्डेय ने कहा कि बाबा कीनाराम की धरती से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, समाजसेवी, दूसरे मालवीय कहे जाने वाले स्व० लोक नाथ सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में ही नही समाज मे भी अपना छाप छोड़ गये है. इन्होंने सत्याग्रह, नमक आंदोलन, देश आजाद कराने जैसे कई देश हित के लिए कार्य किया है. ये सर्व गुण सम्पन्न थे. यहां के लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाते थे किंतु इन्होंने अपने जिले में शिक्षा का अलख जगाया. 1945 में टाण्डा कला, 1946 में धरांव व 1947 में रामगढ़ सहित कई इंटर कॉलेजों का निर्माण किया. इन्होंने यहां के लोगो को ही नही देश को बहुत कुछ दिया है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सबको करना चाहिए.
इस दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभु नारायण सिंह, डॉ.अखिलेश अग्रहरी, भाजपा नेता अनिल सिंह, सन्तोष सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, अतुल सिंह प्रिंस, अजय सिंह, राजीव सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य हंसराज यादव, अभय यादव पीके, आनन्द तिवारी सोनू, आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.सरिता मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित थे. अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, संचालन विनय कुमार सिंह व आभार प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया.


















