चन्दौली में नशे के कारोबार पर वार, बलुआ पुलिस ने दबोचा गांजा तस्कर
चंदौली : जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 372 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बलुआ पम्प कैनाल के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 372 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविकान्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय कैलाशनाथ तिवारी निवासी महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बेचने का कार्य करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे गांजा एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया जाता था, हालांकि उस व्यक्ति का नाम और पता वह नहीं बता सका। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
इस गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0-148/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल गौरव शुक्ला
आरक्षी अर्पित मिश्रा, आरक्षी अनमोल वर्मा इस कार्रवाई में शामिल रहे।


















