वित्तविहीन शिक्षक परीक्षा में काली पट्टी बांधकर करे ड्यूटी : राजेन्द्र प्रताप सिंह

44

वित्तविहीन शिक्षक परीक्षा में काली पट्टी बांधकर करे ड्यूटी : राजेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली : अपने हक की लड़ाई लड़ते लड़ते अब तो हद हो गयी है. गूंगी और बहरी सरकार अपनी सेवा नियमावली एवं सुरक्षा पर सुनने को तैयार नही है. वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षको को अब अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगे. उक्त बातें चहनियां स्थित अपने आवास पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा. साथ ही काली पट्टी बांधकर वित्तविहीन शिक्षकों से परीक्षा ड्यूटी करने की अपील किया.

उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक सरकारी शिक्षकों से भी ज्यादा मेहनत करते है. जबकि ये बात सरकार भी जानती है. वित्तविहीन शिक्षकों को सरकारी शिक्षक घोषित करने के लिए नही कहा जा रहा है किन्तु सेवा नियमावली और सुरक्षा नही बनेगी तब तक वित्तविहीन शिक्षकों का परिवार कैसे चलेगा. ये सही है कि सनातन धर्म को बढ़ावा मिले, देश मे एकता का मिशाल कायम हो. सरकार इन कार्यो के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रही है. हम वित्तविहीन शिक्षकों पर भी ध्यान दे. शासन के आदेश का पालन प्रशासन के लोग कितना कर रहे है ये सभी जानते है. अपनी सेवा सुरक्षा एवं नियमावली बनवाने के लिए अब हम सबको कार्य के साथ काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन को दिखाना है. असली ताकत चुनाव में वित्तविहीन शिक्षक दिखायेंगे. काली पट्टी बांधकर परीक्षा में ड्यूटी करना है. कहा कि जब तक सेवा नियमावली एवं सुरक्षा नही बनेगी तब तक मानदेय नही बन पाएगा. ये लोग तब तक नही देंगे जब तक शिक्षक सड़क पर नही उतरेंगे. साथ मे जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता भी उपस्थित रहे.