तमाम अटकलों पर लगा विराम, बजट सत्र की बैठक सपन्न
चंदौली : चहनियां स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में क्षेत्र पंचायत कार्ययोजना को लेकर ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बजट सत्र की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक गुट विरोध जताते हुए बजट सत्र की बैठक में शामिल नही हुआ. वही कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर दिखाने की मांग की गई. इस दौरान उनकी मांग न पूरा होने पर उनको वापस लौटना पड़ा. इस बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. चहनियां चौराहा से लेकर खण्ड विकास परिसर तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही.

बैठक में 55 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 25 ग्राम प्रधान शामिल होने का दावा
बता दे कि चहनियां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई थी. वही ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूरे जनपद में चर्चा जोरों पर थी. गुरुवार को चहनियां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हलफनामा डीएम को सौंपा. वही भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की. इसी बीच शुक्रवार को प्रमुख अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में चहनियां विकास खंड सभागार में बजट सत्र की बैठक आयोजित हुई. जिसमें प्रमुख अरुण जायसवाल ने दावा किया कि 55 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 25 ग्राम प्रधान ने बजट सत्र की बैठक में प्रतिभाग किया और बैठक सम्पन्न हुई.
ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने बताया कि पिछली बार बैठक सम्पन्न न होने कारण यह रहा कि बैठक में सम्मिलित होने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रोका गया. जिसके कारण कोरम के अभाव में बजट सत्र की बैठक को निरस्त करने पड़ा. कहा कि बिपक्षी झूठ बोलते है उनका काम ही बरगलाना और गुमराह करना है. कहा कि कार्ययोजना से सम्बंधित जितने भी कार्य है वह क्षेत्र पंचायत वित्त व राज्य वित्त के द्वारा उसको एक वर्ष के अंदर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्य पूरा करने का वायदा किया है. और साथ ही चहनियां विकास खंड को यूपी में नम्बर एक पर खड़ा करने का वायदा किया है. जो इस बैठक के माध्यम से पूरा कार्य कर पाऊंगा.


















