पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

462

पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

चंदौली : चकिया कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव के समीप बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने से बाइक सवार सरफराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार मोहर्रम का त्यौहार मना कर सरफराज अपने ससुराल सैयदराजा से पत्नी नजमा को लेकर अपने घर मुबारकपुर मगही जा रहा था. वही चकिया कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर नारे बाबा के समीप पहुंचा ही था कि उसके मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए एक पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. वही टक्कर लगने से बाइक सवार सरफराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही मृतक की पत्नी नजमा को भी हल्की चोट आई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने पिकअप चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.