राम नवमी पर आस्था की अनूठी पहल, डैडीज स्कूल की मुफ्त बस अयोध्या धाम के लिए रवाना
चंदौली : पावन पर्व राम नवमी के शुभ अवसर पर जनपद चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल द्वारा सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यों की प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। विद्यालय परिसर से शनिवार को निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा के तहत वातानुकूलित ट्रैवेलर बस चौदहवीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यह सेवा न केवल आस्था से जुड़ी है, बल्कि समाज में सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी बन रही है। इस पहल के तहत हर माह श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी आसानी से धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।
समाज सेवा में आगे डैडीज इंटरनेशनल स्कूल
इस पुनीत कार्य का संचालन डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में किया जा रहा है, जो LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं शेयर मार्केट और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ भी हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित इस सीबीएसई बोर्ड मान्यता प्राप्त विद्यालय ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सार्थक रूप में निभाया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में अनूठा सेवा अभियान
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने भगवान श्रीराम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” बताते हुए उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन अनुशासन, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। अयोध्या यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और संस्कारों के अर्जन का माध्यम है, जो व्यक्ति को जीवन की सही दिशा प्रदान करती है।
श्रद्धालुओं ने की पहल की सराहना, विद्यालय परिवार का जताया आभार
यात्रा पर रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस निःस्वार्थ सेवा के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
आगे और तीर्थ स्थलों की तैयारी
गौरतलब है कि यह निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा इससे पहले मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी संचालित की जा चुकी है और भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के लिए भी यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
यह पहल न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, राहुल पाण्डेय (मनीष), नीरज दूबे, राजकुमार गिरी, लालजी गिरी, मिलन तिवारी, अखिलेश तिवारी, सनद पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, बृजेश सिंह, सन्दीप कुमार, विद्याधर पाण्डेय, चंद्रशेखर दुबे, देवदत्त त्रिपाठी, बलवंत सिंह, कन्हैया सिंह, सीताराम गिरी, हिमांशु गिरी, शिवम गिरी, विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय एवं पुष्पा गिरि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















