भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मनोज पाण्डेय का निधन, बलुआ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

284

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मनोज पाण्डेय का निधन, बलुआ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के इटवां ग्राम निवासी तथा चहनियां मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद खबर फैली, चहनियां और बलुआ भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया और बलुआ घाट पर हुए अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

स्वर्गीय मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र महेंद्र पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार के कारण उनकी अलग पहचान बनी। वे हर परिस्थिति में संगठन के लिए खड़े रहने वाले, जमीन से जुड़े और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा संगठन शोकाकुल है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कुमार पाण्डेय संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से संगठन ने एक अच्छा और जुझारू कार्यकर्ता खो दिया है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह कुदरत का कहर है। मनोज पाण्डेय जैसे सक्रिय कार्यकर्ता की कमी संगठन को लंबे समय तक खलेगी।

अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारी पाण्डेय,, भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, दालान बिल्डर्स के संस्थापक बृजेश पाण्डेय, बृजेश यादव, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रांजल पाण्डेय, पवन पाण्डेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रवि सिंह, अमरनाथ दुबे, अमन सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, प्रधान रामप्रवेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, प्रिंस मिश्रा, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

मनोज कुमार पाण्डेय का निधन संगठन और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संगठननिष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।