गरीबों के लिए वरदान बनी यह पहल, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

57

गरीबों के लिए वरदान बनी यह पहल, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

चंदौली : मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज, चहनियां में रविवार को आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ (वाराणसी) के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कुल 140 लोगों का पंजीकरण कर उनकी आंखों की जांच की गई।

नेत्र शिविर में मोतियाबिंद की पुष्टि

शिविर में डॉ. रंजीत (नेत्र विशेषज्ञ), कोमल (विजन टेस्टिंग), अखिलेश (लैब टेस्टिंग), तथा कैम्प ऑर्गनाइज़र गणेश की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उन्हें अस्पताल ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी और ऑपरेशन के पश्चात उन्हें सकुशल घर भी पहुंचाया जाएगा।

नि:शुल्क नेत्र शिविर एक सराहनीय पहल: चेयरमैन

चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “यह एक सराहनीय सामाजिक पहल है, जिससे ज़रूरतमंदों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। समाज के हर तबके को स्वास्थ्य सेवाएं मिले, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।”

नेत्र शिविर बना सामाजिक सहयोग का मंच

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, सच्चिदानंद सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, संतोष सिंह, विजय यादव, अजीत सिंह, अखिलदेव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, नीरज शुक्ला, सौरभ विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामानुज उपाध्याय, लवकुश पांडेय, अजय गुप्ता, विमलेश मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए उम्मीद की एक नई किरण साबित हुआ।