मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रवेश प्रारंभ, सभी विषयों में पढ़ाई की सुविधा
चंदौली : चहनियां स्थित मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सभी कक्षाओं में विषयवार प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर पर समस्त विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। स्नातक कला वर्ग में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
भविष्य संवारने को संस्थान तैयार
वहीं, स्नातकोत्तर कला वर्ग में हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र में पढ़ाई की सुविधा है। विज्ञान वर्ग में स्नातक स्तर पर भौतिक, रसायन, गणित, जंतु, वनस्पति विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी व कंप्यूटर साइंस, तथा स्नातकोत्तर स्तर पर इन्हीं विषयों में पढ़ाई होगी।
शैक्षणिक अवसरों की बहार
वाणिज्य वर्ग में बीकॉम व एमकॉम की सुविधा है। प्रशिक्षण वर्ग में बीएड, डीएलएड, विधि वर्ग में एलएलबी व बीए-एलएलबी, जबकि पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल डिप्लोमा कोर्स के साथ डीफार्मा (एलोपैथ) व जीएनएम (आयुर्वेद) की पढ़ाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र समय रहते संस्थान में संपर्क कर अपना नामांकन सुनिश्चित करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।


















