डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का तबादला, चंद्र मोहन गर्ग बने नए डीएम

130

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का तबादला, चंद्र मोहन गर्ग बने नए डीएम

चंदौली : जिले में प्रशासनिक नेतृत्व की दिशा में बड़ा बदलाव हुआ है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का स्थानांतरण भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज में नगर आयुक्त, नगर निगम के पद पर कार्यरत चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

26 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण हुए कार्य

निखिल टीकाराम फुंडे का चंदौली में 26 माह का कार्यकाल बेहद उल्लेखनीय रहा। अपने इस अवधि में उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारा। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य, अधोसंरचना या कानून व्यवस्था—हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और दूरदृष्टि से चंदौली को नई दिशा दी।

जन संवाद और ई-गवर्नेंस को दी नई दिशा

जनता से सीधे संवाद और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने, पारदर्शिता लाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने जैसे कई कदम उन्होंने सफलतापूर्वक उठाए।

अब अयोध्या में दिखेगा अनुभव का असर

जिलेवासियों और प्रशासनिक अमले के बीच लोकप्रिय रहे डीएम फुंडे को उनकी कार्यशैली के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अब उनके अनुभव का लाभ अयोध्या को मिलेगा, जहां उन्हें नए आयाम स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

चंद्र मोहन गर्ग से विकास की नई उम्मीदें

अब चंदौली की बागडोर संभालने जा रहे चंद्र मोहन गर्ग से भी जनता को विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नगर प्रशासन में उनके अनुभव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि चंदौली में भी वे सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहेंगे।