धानापुर के महराई गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली : धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान चंदन बिंद उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई. वही घटना में गंभीर रूप से घायल दीलीप बिंद को पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक, सीओ, थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपित सोनू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं ग्रामीणों ने चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल चंदन और दीलीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने चंदन बिंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय बिंद की गंभीर स्थिति को देखकर उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. वही घटना के पीछे कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है.

ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपित सोनू की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं घटना से जुड़े हर पहलु को भी खंगाल रही है.


















