बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, भावुक हुए बच्चे

347

बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, भावुक हुए बच्चे

चंदौली : चहनियां कस्बा स्थित बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल में 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर के सम्मान में एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ वकारे फिएस्टा 2025 फ़ेयरवेल पार्टी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया.

कार्यक्रम के अतिथि चेयरमैन बिरजू प्रसाद अग्रहरि व नन्दनी अग्रहरि, एन पी सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, संतोष सिंह, सौरभ कांत, राजेश विश्वकर्मा ने मां सरस्वती व गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल सत्यान्स रघुवंशी और मिस फेयरवेल आकृति मिश्रा को चुना गया. इस दौरान चेयरमैन बिरजू अग्रहरि ने कहा कि समाज में ख़ुद को स्थापित करने के लिए हर इंसान को पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपने कार्यों को सम्पादित करने की ज़रूरत है. कठिन परिश्रम से ही भविष्य बनते हैं. सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता. आपके लगन और मेहनत से ही इसे पा पाना सम्भव है और आपकी सफलता ही समाज में कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करती है.

मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि गुरु का सम्मान समाज में हमेशा सबसे ऊंचा रहा है और अच्छे शिक्षक आपको सजा संवार रहे हैं. आपका रिजल्ट सिर्फ आपका नहीं अपितु आपके शिक्षक का भी होता है. शिक्षक आप में देश का एक अच्छा भविष्य देखता है और उसके लिए मेहनत करता है.

विद्यालय के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपने हुनर से ख़ुद को ऐसे स्थापित करें कि जहाँ आप जायें दुनिया पलकें बिछाए दोनों हाथों को खोलकर आपका स्वागत करे. जो आप हासिल करते हैं वो सिर्फ़ आपका ही रिज़ल्ट नहीं होता, अपितु आपसे जुड़े उन सारे लोगों का होता है जिन्होंने आपको सवारने के लिए कार्य किया है. आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन आपसे जुड़े हर इंसान को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करेगा. गुरु के ऋण से कभी भी कोई मुक्त नहीं हो सकता है.

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विदाई समारोह में सबके मन को मोहा तो वहीं दूसरी तरफ सभी लोग भावुक हो गये. बच्चों का विद्यालय के प्रति भाव, और विद्यालय से जाने का दर्द उनके उद्गार उद्बोधनों में दिख जा रहा था.

इस दौरान शत्रुध्न विश्वकर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, एन पी सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कांत पाठक, धनंजय पाण्डेय, निदेशिका अमृतांजलि अग्रहरि, चहनियां उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप, आशीष, आलोक, कुंदन, विशाल, सतेंद्र, अनिल, प्रतिमा, अभिषेक, जयंत, कुमकुम, सलमा, मीरा पाल, वाचस्पति, नितिन, सिमरन, श्रुति, मनीषा, बृजेश, प्रगति, मयंक, प्रियांशु, हिमांशु, अवनीश, आकांक्षा आदि लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या दीपानिता चक्रवर्ती ने किया. संचालन आर्यन, अर्चना, भावना, ध्रुव ने किया.