जवाहर नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

66

जवाहर नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

चंदौली : बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल, मोहरगंज में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई. इस पार्श्व प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 में रजिस्टर्ड 976 में से 789 जबकि कक्षा 11 में रजिस्टर्ड 129 में से 95 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. कक्षा 9 में उपश्थित प्रतिशत 80.84 जबकि कक्षा 11 में उपश्थित प्रतिशत 73.64 रहा. परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई.

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्र पर शांति बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी. विद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा संपन्न कर सके.

विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. इस दौरान प्रधानाचार्य शत्रुघन विश्वकर्मा एवं परीक्षा प्रभारी संजय कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी के.सी. चौबे उपस्थित रहे.

परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के प्रश्नपत्र को संतुलित बताया और संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई. अभिभावकों ने भी परीक्षा केंद्र की सुव्यवस्था और अनुशासन की सराहना की. नवोदय वि‌द्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि परीक्षा के परिणाम जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे. सफल परीक्षार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.