भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ है मतदान : धनंजय

62

भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ है मतदान : धनंजय

चंदौली : रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण अभियान के अनुपालन में रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र/छात्राओं ने स्लोगन, पट्टिका एवं जन जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा भारतीय लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु वाद-विवाद के माध्यम से भारतीय संविधान की रीढ़ लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर पोस्टर आदि का निर्माण किया.

वक्ताओं एवं प्राध्यापकों ने मतदान की रचनात्मक भूमिका पर अपने व्याख्यान दिए. एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सर्वेश कुमार शर्मा ने मतदान को पर्व के रूप में मनाने एवं अपनी हिस्सेदारी की बात कही. मतदाता रैली को संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया. प्रबंधक धनंजय सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान भारतीय संविधान की रीढ़ है की कड़ी में भारत में प्रथम चुनाव से लेकर वर्तमान चुनाव की परिचर्चा की तथा मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही.

कार्यक्रम में डॉ० नीलम प्रजापति, रफत जहां, रितेश पाण्डेय, रामदुलार, जय प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे.