उसीया गाजीपुर ने आसाम को पेनाल्टी में 5-3 से हराकर अगले चक्र मे किया प्रवेश
चंदौली : धानापुर स्थित अमर वीर इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को दुसरे दिन जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबाल कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन चल रहा है. जिसमें उसीया गाजीपुर ने आसाम को समाप्ति तक दोनों टीमें 4-4 पर बराबर रही. अंत मे पेनाल्टी शूट आउट मे उसिया गाजीपुर ने 5-3 से परास्त करके आगे के मैच हेतु अपना रास्ता साफ किया. कल का मैच कोलकाता पश्चिम बंगाल बनाम अम्बेडकर नगर के बीच खेला जायेगा, जो बहुत ही रोमांचक होगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शकील उपाध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी व शमशाद खाँ अध्यक्ष रोडवेज संघ वाराणसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. साथ ही गेंद को किक कर मैच का आगाज़ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है. जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है. इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं. हमें अन्य खिलाड़ियों के साथ सही ढंग से खेलने की आवश्यकता होती है और हमें अपनी संख्या का सम्मान करना सिखाता है. खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है.
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सरपरसत शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ अतिफ खाँ सहित आदि लोग उपस्थित रहे.


















