खण्डवारी देवी इंटर कालेज में प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित
चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दिया गया है. प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 3 से 6 फरवरी को होगी. भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 3 फरवरी, जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 6 फरवरी, गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 4 फरवरी और कृषि की प्रायोगिक परीक्षा 1 से 4 फरवरी तक होगी.


















