ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवक, सिर फटने से हुई मौत
चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में बिहार के बेगूसराय जिले के एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव निवासी यशवंत पाठक के रूप में हुई.

ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से यशवंत की गिरने से मौत
घटना भोजापुर रेलवे फाटक के पश्चिम की ओर हुई, जहां पटना की ओर जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से यशवंत गिर गए. 200 मीटर आगे चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनका सिर बुरी तरह फट गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. कोतवाल हरिनारायण पटेल के अनुसार, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जो बेगूसराय से रवाना हो चुके हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जमा हो गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


















