डीएम की अध्यक्षता में फोर लेन व टू लेन सड़क निर्माण के सम्बंध में हुई बैठक, सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश

94

डीएम की अध्यक्षता में फोर लेन व टू लेन सड़क निर्माण के सम्बंध में हुई बैठक, सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश

● सड़क चौड़ीकरण में काश्तकारों की प्रभावित भूमि का चिन्हांकन कर नोटिस जारी करने के निर्देश

● कार्य में तेजी लाए वर्ना सम्बंधित के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

● पीडब्ल्यूडी को निर्देश: बिना नोटिस दिए बगैर किसी के मकान का ना हो नुकसान: डीएम

● प्रभावित लोगों को सरकार के गाइडलाइन के अनुसार अंश निर्धारण कर उचित मूल्य दिया जाय: डीएम

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में चंदौली से सैदपुर फोर लेन व हिंगुतर, नादी, रामगढ़, गुरेरा टू लेन सड़क निर्माण के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

बैठक के दौरान डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सड़क के चौड़ीकरण कार्य में जितने भी गाटा एवं खातेदार प्रभावित हैं, छूटे सभी लोगों का अंश निर्धारण का कार्य कर शीघ्र ही मूल्यांकन दर निर्धारित करते हुए शासनादेश के अनुसार समस्त प्रभावित काश्तकारों के भुगतान की कार्यवाही की जाए. यदि किसी का स्ट्रक्चर/मकान/दुकान बना है तो उसका भी उचित मुआवजा दिया जाएगा बशर्ते वो जमीन निजी काश्तकार या निजी व्यक्ति की होनी चाहिए. डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं लेखपाल को यथाशीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देश दिए. वही लेट-लतीफ एवं सुस्ती बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दिया.

बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, नायब तहसीलदार सहित अन्य भूमि अधिग्रहण से संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे.