श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह कथा का भव्य आयोजन

20

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह कथा का भव्य आयोजन

वाराणसी : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित वाग्देवी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से कथा व्यास डॉ. विकास तिवारी जी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ दोपहर 03:00 बजे से प्रारम्भ होगा. जो प्रतिदिन (17/01/2025 से 23/01/2025) तक दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक होगा. जिसका आयोजन पुरातन संगठन, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम की जानकारी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रांजल पाण्डेय ने दी है.