जन चौपाल में ग्रामीणों को दी गई जानकारी, जॉइंट वीडियो ने कराया अन्नप्राशन
चंदौली : जिलाधिकारी निखिल टी. फुन्डे के निर्देश पर प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत चहनियां क्षेत्र के ग्राम सभा रामगढ़ में जन चौपाल लगाया गया. जिसमें जॉइंट वीडियो ओमप्रकाश द्वारा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया. इस बीच ग्रामीणों का विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधान मंत्री आवास, शौचालय फॉर्म सहित अन्य का इंस्टॉल लगाकर गांव में लोगों को जानकारी दिया गया.
इस दौरान ऐडिओ एस.टी. संतोष मिश्रा ने लगे हुए स्टॉल में फैमिली आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, किसान सम्मान निधि, ज़ीरो पावर्टी, किसान फॉर्म रजिस्ट्री, राष्ट्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, समूह सखी आजीविका मिशन, वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता शिविर आदि स्टाल के विभाग के विषय में जानकारी दिया.
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी मुरस्सिर अली, नीति आयोग की शिवांगी पाण्डेय, प्रधानपति रमाकांत यादव, रामानंद, रविशंकर , पवन शर्मा, सुनील कुमार पंचायत सहायक आसमा, राजकुमार यादव, अजय कुमार गुप्ता, प्रशांत यादव, अजय चौरसिया, डॉ. सुनील कुमार चौधरी आदि लोग मौजूद रहे.


















