दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, कई जनपदों से 130 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

95

दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, कई जनपदों से 130 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मंगलवार को कोच डॉ० अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मां भगवन्ती देवी स्मरणीय दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व विद्यालय के संस्थापक चैयरमैन डॉ० राजेन्द्र प्रताप सिंह व बाल्मीकि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर व भगवन्ती देवी के तैल चित्र पर अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. सभी अतिथियों को खण्डवारी देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम व बैज देकर सम्मानित किया.

इस प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, मऊ सहित कई जनपद के कुल 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. वही ओपनिंग गाजीपुर व चन्दौली की टीम ने शुरू किया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चो द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ० राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है. इसी विद्यालय से सैकड़ो छात्र छात्राओं ने खेलकूद के माध्यम से अपना कैरियर बनाया है. इस विद्यालय को आगे ले जाने वाली भगवन्ती देवी ऐसे छात्र छात्राओं के प्रेरणा थी. विशिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि हर खिलाड़ी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है वो प्रतिभा ऐसे ही खेलो में दिखती है.

इस दौरान निदेशक डॉ० आशुतोष कुमार सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, सरिद्वार यादव, गोपाल गुप्ता, आनन्द सिंह, योगेंद्र मिश्रा, सुशील पाण्डेय, डॉ. प्रतीक्षा राय, एसआई जैनुद्दीन, भानु प्रताप यादव, श्रीनारायन सिंह, शिवकुमार सिंह, जाहिदा बेगम, रमेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे.