सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

346

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर मारूफपुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर सोमवार की देर रात को हुयी दुर्घटना में मझीलेपुर निवासी 38 वर्षीय बीनीत यादव की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी.

जानकारी के अनुसार मझीलेपुर निवासिनी पूर्व शिक्षिका द्रौपदी यादव के दो पुत्रो में छोटा पुत्र बीनीत यादव सैदपुर गाज़ीपुर में प्राइवेट नौकरी करता था. प्रतिदिन वह सुबह घर से सैदपुर जाता था और देर रात को घर वापस लौटता था. सोमवार की देर रात को जब सैदपुर से वह अपने घर मझीलेपुर वापस आ रहा था कि हसनपुर मारूफपुर गांव के सामने निर्माणाधीन मुख्य सड़क पर हादसे का शिकार हो गया. वही कुछ देर बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को सुचना दिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में ले लिया.

इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी मारूफपुर अश्वनी राय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा. वहीं मृतक की माता द्रौपदी यादव, पत्नी सुवीणा यादव, पुत्रियों आंकांक्षा व मीठी का रो रोकर बुरा हाल रहा.