डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक, कच्चे कामों में फर्जीवाड़े की शिकायत पर लगाई फटकार

84

डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक, कच्चे कामों में फर्जीवाड़े की शिकायत पर लगाई फटकार

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की बैठक सम्पन्न हुई. इस दौरान डीएम ने जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वही कच्चे काम में फर्जीवाड़ी की शिकायत पर कड़ी फटकार लगाते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन के द्वारा शिकायतें बहुत मिल रही हैं. जनपद में मनरेगा के कार्यों का जल्द ही सत्यापन होगा. संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. मनरेगा के कार्य में लेबर जितने दिखाए जा रहे हैं उतने मौके पर होने चाहिए. लेबर की फोटो व अटेंडेंस सही तरीके से ली जाए. किसी तरह के लापरवाही में कार्रवाई के लिए सम्बंधित अधिकारी तैयार रहे.

डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सकलडीहा बरहनी, धानापुर के बीडीओ द्वारा कुछ ग्राम प्रधान का डोंगल जमा कर प्रधान व सचिव को नियंत्रित करने का कार्य किया गया है. यह अत्यंत खेद जनक है. तत्काल सभी का डोंगल वापस करें अन्यथा संबंधित के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वही निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी फील्ड में निकले और निर्माणाधीन एवं वित्तीय वर्ष में पूर्ण आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन व अमृतसरोवर की गुणवत्ता कार्य की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. बैठक के दौरान डीसी मनरेगा ने बताया कि जनपद में 744 अमृतसरोवर के सापेक्ष 522 पर कार्य चल रहा है. वही 169 बाकी रहने पर डीएम ने रुके हुए कार्यों पर तेजी से कार्य कराए जाने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे.